मंगलवार, अगस्त 09, 2011

हमेशा खुश रहो ...............


























ज़िन्दगी  है  छोटी, हर  पल  में   खुश  रहो .…
ऑफिस  में  खुश  रहो, घर  में  खुश  रहो …
आज पनीर  नहीं  है , दाल में  ही  खुश  रहो …
आज जिम जाने का समय नहीं,दो कदम चल के ही खुश रहो …
आज दोस्तों का साथ नहीं,टीवी देख के ही खुश रहो …
घर  जा  नहीं  सकते  तो  फ़ोन  कर  के  ही  खुश  रहो …
आज कोई नाराज़ है,उसके इस अंदाज़ में भी खुश रहो …
जिसे देख नहीं सकते उसकी आवाज़ में ही खुश  रहो …
जिसे   पा  नहीं  सकते  उसके  याद  में  ही  खुश  रहो 
 MBA करने  का  सोचा  था , S/W में  ही  खुश  रहो …
लैपटॉप  न  मिला  तो  क्या , डेस्कटॉप  में  ही  खुश  रहो …
बिता हुआ कल जा चूका है वे मीठी यादें है,उनमे ही खुश रहो ...      आने  वाले  पल  का  पता  नहीं …सपनो  में ही खुश रहो …
हँसते   हँसते  ये  पल  बीतेंगे,आज में  ही  खुश  रहो ....
ज़िन्दगी  है  छोटी , हर  पल  में   खुश रहो.....
एक  बात  याद रखना ....
जिंदगी  और  मौत  तो  उपर  वाले  के  हाथ  में  हे ....
लेकिन  खुश   रहना  तो  हमारे  हाथ  में  है   न ....
इसलिए हमेशा खुश रहो ...............


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें